News Addaa WhatsApp Group

खड्डा नगर में 250 केवीए ट्रांसफार्मर धू- धू कर जला, दर्जनों घरों की बत्ती गुल 

Sanjay Pandey

Reported By:

May 6, 2025  |  11:14 AM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा नगर में 250 केवीए ट्रांसफार्मर धू- धू कर जला, दर्जनों घरों की बत्ती गुल 
  • जलने के बाद बिजली विभाग पेड़ों की करा रहा कटाई छंटाई 
  • किस कारण से जला ट्रांसफार्मर- जांच का विषय 
  • दमकल की गाड़ी ने बुझाई आग
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत कार्यालय के समीप स्थित 250 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की सुबह धू- धूकर जल उठा, आग की लपट और ट्रांसफार्मर जलने की तेज आवाज सुनकर आस- पास के दुकानदार सहम उठे, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने किसी तरह आग बुझाई। बड़ी क्षमता के ट्रांसफार्मर जलने से कई घरों की बत्ती गुल हो गई है। लोग विभागीय लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
खड्डा नगर पंचायत कार्यालय सहित अंबेडकर नगर एवं कुरैशी मुहल्ले के लोगों को बिजली सप्लाई के लिए स्टेट चौक के समीप आरा मशीन और पुराने बजाज एजेंसी के बीच सड़क किनारे 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। मंगलवार की सुबह शार्ट सर्किट या किसी तकनीकी खामी से ट्रांसफॉर्मर धूम धू-कर जल उठा। इसे देख आस- पास अफरा तफरी मच गई। किसी ने फायर को सूचना दी उसके बाद जवानों ने पानी डालकर आग बुझाई। ट्रांसफार्मर जलने से तमाम घरों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। लोग विभागीय लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
https://youtube.com/shorts/7xrgwXAy3Zw
ट्रांसफार्मर जलने के बाद विभाग ट्रांसफार्मर के अगल- बगल पेड़ों की डालियों की कटाई छंटाई कार्य को शुरू किया है। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जेई खड्डा के सीयूजी नंबर 9453047514 पर बात करने की कोशिश की तो मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।

आज की हॉट खबर- मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर...

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking