खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दो दिन पूर्व घटित मामले में खड्डा पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी के पिता ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर गांव के बगल के दो युवकों पर आरोप लगाया था कि वाट्सएप, फेसबुक पर अश्लील फोटो लगा उसकी पुत्री को ब्लैकमेल कर रहे हैं। घटना के दिन जब उसकी लड़की घर पर अकेली थी उसके साथ छेड़खानी आदि करने लगे तो शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने एक युवक को घर में ही पकड़ लिया। पीड़ित पिता के तहरीर के बाद पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध छेडखानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में एस एच ओ खड्डा धनवीर सिंह का कहना है कि उक्त मामले में आरोपी देवेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ छेडखानी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…