खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने 48 पाउच अग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया है।
खड्डा के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि अवैध शराब विक्रय, निष्कर्षण व रोकथाम के क्रम में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अभियुक्त आलोक यादव पुत्र विशुन यादव निवासी ग्राम परसौनी फारम हरपुर थाना चौतरवा जिला पश्चिमी चम्पारण (बिहार) के कब्जे से 48 पाउच फ्रूटी 8 PM प्रत्येक 180 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ पनियहवा पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि.राजेश गौतम, हेका. नरेन्द्र उपाध्याय, का.चन्दन यादव, का. विक्रान्त शुक्ला शामिल रहे।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…