खड्डा/कुशीनगर। एन. एच 727 पनियहवा -नेबुआ मार्ग पर छितौनी बाईपास के समीप एक सवारियों से भरी टैम्पू अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।
शनिवार को छितौनी बाईपास चौराहे के समीप लगभग दर्जन भर सवारियों को बैठाकर टैम्पू जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल खैतुननेशा 45 वर्ष निवासी बसहीं बाबू टोला, शिकारपुर जनपद महराजगंज एवं सोमनाथ निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी तरकुलवा जिला देवरिया को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। शेष मामूली रूप से घायल घटनास्थल से यन्यत्र जाकर नीजी चिकित्सालय में इलाज के बाद चले गए हैं।
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…