खड्डा/कुशीनगर। बुधवार को खड्डा थाने में धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।
तहसीलदार दिनेश कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रत्येक गांवों की समीक्षा की गई।समस्याओं के संबध में जानकारी लेकर समय रहते निदान करने का आश्वासन दिया गया। प्रभारी एसएचओ उमेश सिंह ने कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि त्योहारों को मिलजुलकर मनाने से गंभीरता और बढ़ जाती है। बैठक में ग्राम प्रधान अवनिंद्र गुप्ता, रामप्यारे कुशवाहा सहित दोनों वर्गों के लोग और तमाम गणमान्य मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…