News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: गण्डक नदी की धारा बदलने से टूटा भैसंहा का पीपा पुल, आवागमन में दिक्कत

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 12, 2022  |  9:34 PM

1,264 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: गण्डक नदी की धारा बदलने से टूटा भैसंहा का पीपा पुल, आवागमन में दिक्कत
  • दो भागों में लगे पीपा पुल में शुरू का पहला सुरक्षित, दूसरे का कुछ हिस्सा टूट जाने से हो रही बड़ी दिक्कत

खड्डा/कुशीनगर। बड़ी गंडक नदी के भैसहां गांव के सामने आवागमन के लिए दो भाग में बनाए गए पीपा पुल के उत्तर की तरफ दूसरे पाट का दाहिना हिस्सा का संपर्क कटान की वजह से शनिवार को टूट गया है। पुल व किनारे के बीच का लगभग दस मीटर हिस्सा कट गया है। हालांकि पहले भाग पर बना पुल सुरक्षित है। पुल टूट जाने से नदी उस पार के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।

आपके लिए और..- 24 घंटे में लूटकांड का ‘द एंड’! कलेक्शन एजेंट से...

रेतावासियों के लिए वरदान साबित हो रहा पीपा पुल का संपर्क टूटने से हरिहरपुर, नरायनपुर, बसंतपुर, मरिचहवा, शिवपुर, आदि आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान हैं। शनिवार को पीपा का संपर्क टूटने से नदी उस पार के लोगों के लिए दिक्कत बढ़ गई है। सबसे अधिक कठिनाई किसानों के सामने है। नदी उस पार खेती किसानी प्रभावित हो गई है। अवधेश, मुन्ना यादव, हरि, विकास, योगेंद्र, जितेंद्र आदि का कहना है कि अगर पुल की मरम्मत समय से नहीं हुई तो जान जोखिम में डालकर हमें अपनी फसल नांव से इस पार लाना पड़ेगा। रेतावासियों ने विभाग से शीघ्र मरम्मत की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दिन में रेकी, रात में चोरी… विशुनपुरा पुलिस ने ध्वस्त किया शातिर गैंग, 4 लाख के जेवर, नकदी, बाइक व मोबाइल बरामद
दिन में रेकी, रात में चोरी… विशुनपुरा पुलिस ने ध्वस्त किया शातिर गैंग, 4 लाख के जेवर, नकदी, बाइक व मोबाइल बरामद

कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का पुलिस ने…

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking