खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने गुरूवार को पनियहवा के समीप से एक युवक को चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित उसके कब्जे से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चोरी वाहन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीओ संदीप वर्मा ने गुरुवार को प्रेसवार्ता के क्रम में बताया कि गुरुवार को खड्डा पुलिस टीम ने हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा से चोरी की एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध कट्टा व एक कारतूस भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शहजाद आलम पुत्र मंगरू मियां साकिन हरनाटाड़ थाना लौकरिया जिला बेतिया (बिहार) के रूप में हुई। आरोपी युवक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 411 एवं आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक साहब लाल यादव, सिपाही राहुल पाण्डेय, अरूण कुमार, रामनिवास यादव, बृजेश कुमार शामिल रहे।
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…