News Addaa WhatsApp Group Join करें

Collectorate Bar Association Election Khadda /खड्डा: अध्यक्ष अमियमय मालवीय, उपाध्यक्ष कुमोद चंद शर्मा तो अनुप मिश्र महामंत्री निर्वाचित

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 20, 2021  |  5:15 PM

622 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Collectorate Bar Association Election Khadda /खड्डा: अध्यक्ष अमियमय मालवीय, उपाध्यक्ष कुमोद चंद शर्मा तो अनुप मिश्र महामंत्री निर्वाचित

खड्डा/कुशीनगर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन खड्डा के अध्यक्ष एवं महामंत्री का चुनाव सोमवार को मतदान प्रक्रिया से संपन्न हुआ। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए अमियमय मालवीय व महामंत्री पद के लिए अनूप कुमार मिश्र निर्वाचित हुए। अधिवक्ताओं ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल- मालाओं से लादकर स्वागत किया।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

सोमवार को चुनाव अधिकारी भानु पांडेय, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, राजेंद्र जायसवाल, अनिल सिंह की देखरेख में मतदान शुरू कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए अमियमय मालवीय व अरविंद पांडेय तो महामंत्री पद के लिए अनूप मिश्रा व अखिलेश पांडेय मैदान में थे। कुल 47 मतदाताओं में से 46 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद हेतु अमियमय मालवीय को 24, अरविंद पांडेय को 22 मत तो महामंत्री पद के लिए अनूप मिश्र को 33 व अखिलेश पांडेय को 13 मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष के रूप में अमियमय मालवीय व महामंत्री के रूप में अनूप मिश्र को निर्वाचित घोषित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एकल पर्चा के आधार पर कुमोद चंद शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

पदाधिकारियों को पूर्व महामंत्री अवधेश यादव, पुण्डरीक मिश्रा, अशोक यादव, दयानंद मणि, करुणेश शर्मा, अजय चौहान, अजीत श्रीवास्तव, हीरालाल कुशवाहा, अखिलेश पांडेय, ज्योतिर्मय मालवीय आदि ने फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking