News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम ने परिषदीय स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 30, 2021  |  4:18 PM

896 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने परिषदीय स्कूलों का किया औचक निरीक्षण WhatsApp
Responsive image
  • पठन- पाठन व उपस्थिति में लापरवाही क्षम्य नहीं- श्रीमती उपमा पाण्डेय, एसडीएम खड्डा

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत एसडीएम खड्डा ने तहसील क्षेत्र के प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों का शनिवार को औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का हाल जाना। निरीक्षण में एक शिक्षामित्र के अनुपस्थित होने पर उन्होंने स्पष्टीकरण तलब किया है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खड्डा की उपजिलाधिकारी श्रीमती उपमा पाण्डेय शनिवार को नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय नेबुआ टोला में 9 बजे पहुंचकर औचक निरीक्षण किया जहां कार्यरत 3 शिक्षिकाएं उपस्थित मिलीं। शिक्षा मित्र अनिल सिंह अनुपस्थित मिले जिनके विरुद्ध एसडीएम ने जबाब तलब किया है। विद्यालय में नामांकित 121 छात्रों के सापेक्ष 56 बच्चों की उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक से उपस्थिति बढाने के निर्देश दिए। इसी तरह खड्डा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बसडीला में निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति पूर्ण मिली। लेकिन जूनियर हाईस्कूल खड्डा में शिक्षकों की उपस्थिति के बावजूद नामांकित 466 बच्चों के सापेक्ष सिर्फ 288 संख्या उपस्थित होने पर नाराजगी जताई। एसडीएम श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के शिक्षकों को शत- प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए। यदि कोई इसका उलघंन करता पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने चेताया है की विद्यालय में साफ-सफाई व पठन- पाठन अनिवार्य रुप से ससमय होनी चाहिए। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking