खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र स्थित कालेजों के प्रधानाचार्यों की शुक्रवार को एसडीएम ने बैठक कर 15 से 18 वर्ष के स्कूली बच्चों के टीकाकरण की प्रगति जानीं। उन्होंने टीकाकरण से वंचित छात्रों को शत- प्रतिशत टीका लगवाने के दिशानिर्देश दिए।
शुक्रवार को स्कूली बच्चों के टीकाकरण के लिए प्रधानाचार्य संग आयोजित बैठक में एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने विद्यालय में नामांकित 15-18 वर्ष के छात्र, छात्राओं की संख्या के सापेक्ष कितना टीका लगाया गया इसकी जानकारी ली। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शत् प्रतिशत वैक्शिनेशन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सभी लोग इसके लिए तत्पर होकर लगन से कार्य करते हुए लक्ष्य पूर्ति करें। कहा की इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।
इस दौरान श्री गांधी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पाण्डेय, पेशकार राहुल चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य सुनिल कुमार मिश्र, केदार प्रसाद गुप्त, रामनरेश त्रिपाठी, भागवत कुमार मिश्र, गिरिजेश मल्ल, रमाशंकर सिंह, मौला, रामभरोसा गुप्ता, दिनेश निषाद, रमायण प्रसाद गुप्त आदि मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…