News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम ने ली बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक, दिए निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 17, 2021  |  5:03 PM

754 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने ली बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक, दिए निर्देश
  • तहसील सभागार में एसडीएम ने किया 57 वूथों की समीक्षा

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा तहसील क्षेत्र के 401 बूथों से संबंधित सबसे खराब 57 बूथों का माइक्रो पर्यवेक्षण कर उनसे संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ एसडीएम उपमा पाण्डेय ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। एसडीएम ने बीएलओ व सुपरवाइजर को हर हाल में जेन्डर रेशियो पूरा करने व नये मतदाताओं को जोड़ने के स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने बूथों का निरीक्षण कर तहसील सभागार में तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, बीडीओ श्याम मुरली मनोहर मिश्र, एआरओ, रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक कुमार, बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए। उनको बूथों की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि वे अपने बूथों की मतदाता सूची में सुधार कर सकते हैं। साथ ही सभी सुपरवाइजर और बीएलओ को निर्देशित किया गया कि विशेष तिथियों 21 नवंबर, 27 नवंबर को अनिवार्य रूप से अपने बूथों पर उपस्थित रहकर दावे-आपत्तियां प्राप्त करें। साथ ही डोर टू डोर सर्वे करते हुए 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं, महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक फॉर्म-6 भरते हुए निस्तारण सुनिश्चित करें। एसडीएम ने सभी बीएलओ को जेण्डर रेशियो को हरहाल में पूरा कर नये मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश दिए । इस दौरान कानूनगो लालजी प्रसाद, सुपरवाइजर बृजनारायण सिंह, धीरज शुक्ला, रामेश्वर कुशवाहा, योगेश शर्मा सहित सभी बीएलओ उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking