News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: एसडीएम ने किया वैक्शिनेशन सेंटर का दौरा, दिए आवश्यक निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 7, 2022  |  8:23 PM

904 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: एसडीएम ने किया वैक्शिनेशन सेंटर का दौरा, दिए आवश्यक निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हो रहे वैक्सीनेशन कार्य का शुक्रवार को एसडीएम उपमा पाण्डेय ने जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान सेंटरों पर लोग टीकाकरण के लिए उत्साहित नजर आये।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

खड्डा विकास खंड के जखनिया, बंजारीपट्टी, चतुरछपरा, तीनपरसा, जिंदाछपरा, लक्ष्मीपुर, रामपुर गोनहा, धनौजी आबादकारी, रामपुर जंगल, नवल छपरा, विशुनपुरा बुजुर्ग, सोनबरसा, सिसवा मनिराज, मदनपुर सुकरौली, भैंसहा समेत दो दर्जन गांवों में बने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया और आम लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरुक किया। एसडीएम के साथ तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, पूर्ति निरीक्षक बीएन मिश्र ने भी केन्द्रों का निरीक्षण किया। कई केन्द्रों पर एसडीएम ने टीकाकरण कराने को लेकर वैक्सीनेशन में पहुंचे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना। एसडीएम ने बताया कि आज उन्होंने वैक्सीनेशन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र में तैनात चिकित्सकों की टीम से बातचीत कर टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्हें नियम के तहत वैक्सीनेशन अभियान को चलाने को कहा गया है। इस दौरान वैक्शिनेशन टीम में समझावती, कविता, प्रेमा मिश्रा, संध्या चौरसिया, डिम्पल, भावना व राजस्व टीम में विभव शर्मा, अजीत कुमार, जयप्रकाश सरोज, अभिमन्यु मिश्रा, अनिल चौहान, बृजनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

3930 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका: शुक्रवार को 24 सेंटरो पर हुए वैक्शिनेशन में कुल 3930 लोगों को कोरोना- रोधी टीके लगाये गये। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रोग्राम मैनेजर सतेन्द्र श्रीवास्तव ने दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking