News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गिरफ्तारी पर भड़के सपाई, किया प्रदर्शन

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 4, 2021  |  6:42 PM

579 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गिरफ्तारी पर भड़के सपाई, किया प्रदर्शन WhatsApp
Responsive image
  • पीडित परिवारों को 2- 2 करोड़ आर्थिक सहायता सहित सरकारी नौकरी देने की मांग

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । खड्डा विधानसभा क्षेत्र के सपा नेताओं ने खड्डा नगर के सुवाष चौक पर लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन में हुई हत्या के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आवास पर नजरबंद करने व गिरफ्तार किये जाने को लेकर सरकार विरोधी नारे लगा प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। राज्यपाल को सम्वोधित ज्ञापन तहसीलदार खड्डा को देकर घटना के विरोध में मांग पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

सपा नेताओं ने ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा की निरंकुश सरकार किसानों का दमन करने पर तुली है। प्रदेश में आए दिन किसान व व्यापारियों की हत्या हो रहा है। सरकार लोकतंत्र का गला घोट अपने कुकृत्यों को छिपाने के लिए किसान हत्या के विरोध में लखीमपुर खीरी जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके आवास पर ही नजरबन्द कर लोकतंत्र व संवैधानिक दायित्यों का गला घोंट दी है। सपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तारी से मुक्त करने सहित पीड़ित परिवारों को 2-2 करोड़ रूपये दिये जाने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है। नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को राज्यपाल को सम्वोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एस एच ओ खड्डा धनवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रही। इस दौरान धरना देने में प्रमुख रूप से लक्ष्मी नारायण उर्फ मिठाई यादव, एडवोकेट विजय प्रताप कुशवाहा, ब्यास मिश्रा, बडे अंसारी, संजय यादव, सरतेज यादव, उदयप्रताप शंकर, विवेक ओझा, धनन्जय निषाद, अरविंद मिश्रा, शेषनाथ यादव, पन्ने लाल यदुवंशी, भोला यादव, दीनानाथ यादव, दिनेश सिंह, राजेश यादव मुन्ना, मनीष कुशवाहा, हर्ष दधीचि आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking