News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: आपदा प्रबंधन को लेकर तहसील में आयोजित हुआ टेबल टाक कार्यक्रम

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 24, 2021  |  5:41 PM

927 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: आपदा प्रबंधन को लेकर तहसील में आयोजित हुआ टेबल टाक कार्यक्रम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील में शुक्रवार को एनडीआरएफ की ओर से आपदा प्रबंधन को लेकर टेबल टाक कार्यक्रम का आयोजन कर विभागीय अधिकारियों व पुलिस टीम को आपदा प्रबंधन व रेस्क्यू की जानकारी दी गई।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

खड्डा तहसील सभागार में शुक्रवार को नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा की देख-रेख में एनडीआरएफ के जवानों व आपदा विशेषज्ञों ने टेबल टाक कार्यक्रम में पुलिस, राजस्व व विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आपदा से पहले, आपदा के दौरान और बाद में रेस्क्यू के तरीकों को उदाहरण सहित बताया। कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ के अधिकारियों ने कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया। टीम ने बाढ़, भूकंप, आपदा के समय बचाव के तरीकों, प्राथमिक उपचार तथा राहत कार्य की जानकारी दी। आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल से बचाव के उपाय भी बताए गये। साथ ही विभिन्न आपदा प्रबंधन से संबंधित उपकरणों से भी लोगों को अवगत करवाया।

इस दौरान एनडीआरएफ के डीपी चंद्रा, रवि प्रताप राय, अशोक कुमार, सतीश पाण्डेय, रमेश श्रीवास्तव, मुरली मनोहर पाण्डेय, विद्यानिवास मिश्रा, लालजी, संदीप कुमार, प्रदीप चौहान, मनोरंजन कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking