खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुरगोनहा गांव निवासी कक्षा नवीं की नाबालिग छात्रा ने रविवार की सायं अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।खड्डा पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।
रामपुर गोनहा गांव निवासी हिनाखातून पुत्री आशिक उम्र लगभग 12 वर्ष गांधी इण्टर कालेज खड्डा में नवीं कक्षा की छात्रा थी। रविवार की देर शाम जब परिजन गांव में स्थित दूसरे घर पर गये हुए थे तो उसने गले में फांसी लगा लिया। परिजनों ने जब घर आकर देखा तो आनन- फानन में उसे तुर्कहां अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया है। एसएचओ दुर्गेश सिंह का कहना है कि सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कुशीनगर। मां की मामूली डांट से नाराज होकर घर छोड़कर निकले 13 वर्षीय बालक…
हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं सड़क…
कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…