News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: एसडीएम उपमा पाण्डेय की अगुवाई में कोविड़ टीकाकरण अभियान में जुटे तहसील के अफसर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 6, 2022  |  8:20 PM

1,698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: एसडीएम उपमा पाण्डेय की अगुवाई में कोविड़ टीकाकरण अभियान में जुटे तहसील के अफसर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील प्रशासन कोविड़ सहित ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव को लेकर काफी संवेदनशील है। खड्डा एसडीएम उपमा पाण्डेय ने बुधवार को पत्र जारी कर गुरुवार को होने वाले टीकाकरण सेंटरों पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक को टीकाकरण केन्द्रो का निरीक्षण करने व ग्राम प्रधान व लेखपाल से समन्वय बना जागरूकता के लिए डुग्गी, मुनादी कराने का निर्देश दिया है। एसडीएम भी विभिन्न टीकाकरण सेन्टरों का जायजा लेकर टीम को अधिक से अधिक टीकाकरण करने का निर्देश दिया है।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

खड्डा स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को 24 सेंटरो पर कोविड़ वैक्शिनेशन के लिए स्वास्थ्य टीम लगा टीकाकरण कार्य कराया जा रहा है। एसडीएम उपमा पाण्डेय 4 टीमें गठित कर स्वयं मानिटरिंग में लगी रहीं। शेष गांवों में तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा व सप्लाई इंस्पेक्टर बीएन मिश्रा को अन्य गांवों में निरीक्षण के लिए नामित कर क्षेत्र की सतत निगरानी के लिए लगाया है। संबंधित गांवों के ग्राम प्रधान व लेखपाल को डुग्गी, मुनादी के द्वारा जागरूक कर लोगों को कोविड़ का टीका लगाने को प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गयी है। एसडीएम उपमा पाण्डेय ने स्वयं प्राथमिक विद्यालय मठियां बुजुर्ग के टीकाकरण सेंटर पर जायजा लिया व लोगों से कोविड़ सहित ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव के सुरक्षा के लिए टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सभी केन्द्रों पर अधिकारी सक्रिय होकर भ्रमणशील रहे।

इस दौरान एसडीएम के पेशकार राहुल चतुर्वेदी, लेखपाल विपिन मणि त्रिपाठी, रामेश्वर कुशवाहा, विजेन्द्र सिंह, बृजनारायण सिंह, उत्तम प्रसाद, राधेश्याम, अजीत कुमार, मुरली मनोहर पाण्डेय बैक्शीनेशन टीम में प्रेमा मिश्रा, निर्मला राय, पुष्पा गुप्ता, ज्ञान्ती देवी, मीरा, उर्मिला, पूनम, अंजू आदि शामिल रहे।

और बढ़ गया टीकाकरण की रफ्तार: कोविड़ वैक्शिनेशन में गुरुवार को एसडीएम उपमा पाण्डेय के प्रयास से टीकाकरण का नतीजा काफी ठीक रहा। विकास खण्ड खड्डा के सभी केन्द्रों पर कुल 3400 लोगों ने कोरोना टीका लगवाया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking