News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 23, 2022  |  9:34 PM

595 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव से पुलिस ने अभियुक्तों के साथ पवित्र बाइबिल व भजन की पुस्तक सहित कुछ नकदी किया बरामद

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक खड्डा दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में खड्डा पुलिस टीम ने समुदायों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने आदि मुकदमें में वाछित अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

खड्डा थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव में शुक्रवार को एक धर्म विशेष का पूजा एवं प्रार्थना में जुटे लोगों के एक स्थान पर जमा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बाइबिल की पुस्तक व कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ व कार्रवाई में जुटी हुई थी। पुलिस ने शनिवार को आरएसएस के सागर जायसवाल की तहरीर पर दर्ज मुकदमें में वांछित अभियुक्त कंचन प्रसाद पुत्र आयोध्या साकिन बहेलिया थाना खड्डा जनपद कुशीनगर उम्र करीब 50 वर्ष, नत्थूराम पुत्र लल्लनराम साकिन अमलिया सिंघड़ी थाना बगहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार उम्र करीब करीब 33 वर्ष, शिवमुनीराम पुत्र भिखारी साकिन अमलिया सिंघड़ी थाना बगहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार उम्र करीब 40 वर्ष एवं राजकुमार भारती पुत्र भिग्गाराम साकिन खैरपोखरा थाना बगहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार उम्र 41वर्ष को पवित्र बाइबिल व एक भजन की पुस्तक व कुछ नकदी के साथ धारा 352 व 505 का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज द्विवेदी, उपनिरीक्षक पंकज सिंह कां. राहुल पाण्डेय कां. रामनिवास यादव आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking