News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: नदी में डूबे युवक का चौथे दिन मिला नदी में शव

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 4, 2022  |  9:10 PM

523 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: नदी में डूबे युवक का चौथे दिन मिला नदी में शव
  • मदनपुर सुकरौली निवासी शिशुपाल का गुरुवार को मिला नदी में शव

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में बीते सोमवार को लकड़ी पकड़ने के दौरान संतुलन खोकर नदी में लापता शिशुपाल गौंड का शव गुरुवार की दोपहर ठोकर नंबर 2 व 3 के बीच मिला। खोजबीन में जुटी पुलिस ने शव की शिनाख्त करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलते ही परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

बताते चलें कि मदनपुर बांध के ठोकर नम्बर 2 के समीप नदी के तेज बहाव में बहकर आ रही लकड़ी पकड़ने के चक्कर में सोमवार की दोपहर मदनपुर सुकरौली निवासी शिशुपाल गोड़ पुत्र शंकर गोड़ उम्र 25 वर्ष पानी में डूबकर लापता हो गया। पुलिस व ग्रामीणों के काफी तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चला। गुरुवार को ग्रामीणों ने ठोकर नं. 2 व 3 के बीच एक शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक साहबलाल यादव, का. बृजेश यादव ने नदी से शव निकलवा कर उसकी शिनाख्त कराती जहां युवक का शिशुपाल का शव होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस दौरान भाजपा नेता आनन्द सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, लेखपाल अमन कौशिक, जयप्रकाश सिंह, सतेंद्र सिंह, गौतम गुप्ता, गिरिजेश गौंड, संतोष सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking