News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 3, 2022  |  8:25 PM

758 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे
  • खड्डा के सरस्वती देवी महाविद्यालय में हुआ स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम
  • बोले छात्र-पढाई में मददगार होगा स्मार्टफोन

खड्डा/कुशीनगर। सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा में प्रदेश सरकार की योजना के तहत शनिवार को 389 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं, वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से उक्त फोन के माध्यम से ज्ञान अर्जन करने का आह्वान किया।

आपके लिए और..- मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम,...

कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर किया गया। उसके बाद बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार खड्डा दिनेश कुमार तथा जिला विद्यालय निरीक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि विधायक प्रतिनिधि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने महाविद्यालय के छात्र / छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की “Digi शक्ति ” कार्यक्रम के उद्देश्य एवं उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की यह योजना दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित युवाओं को डिजिटल माध्यम से ज्ञान विज्ञान को सहजता से उपलब्ध कराने के लिए है।

इस योजना से प्रदेश के करोड़ों युवा डिजिटली सशक्त हुए हैं। कार्यक्रम में स्मार्टफोन प्राप्त करने वाले उत्साहित और काफी प्रफुल्लित दिखे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक मिश्र ने छात्रों से स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाने का आह्वान करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन राघवेन्द्र मिश्र ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र मणि त्रिपाठी, आलोक पाण्डेय, गोपाल ओझा, डा. बी एन पाण्डेय, अजीत मद्धेशिया, डॉ. अजीत शुक्ल, दीपक शास्त्री, विभा सिंह, उपेश राव, सुनील मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking