News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda/खड्डा: सभासदों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, पूर्व विधायक ने दिया समर्थन

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 9, 2021  |  5:17 PM

596 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda/खड्डा: सभासदों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, पूर्व विधायक ने दिया समर्थन

खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध जांच व कार्रवाई के लिए आंदोलित सभासदों के धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम को आमरण अनशन में परिवर्तित होने के बाद गुरुवार को दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा। दो दिन से भूखे पेट रहने के कारण अनशनकारी भगवती पाण्डेय की तबियत बिगड़ने की सूचना है। सभासद नगर पंचायत में ब्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगा जांच के बाद कार्रवाई न होने की दशा में आन्दोलनरत है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

Khadda: The fast unto death of the members continues for the second day, the former MLA gave support

गुरुवार को सभासदों के आंदोलन व अनशन को समर्थन देने पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दीपलाल भारती, भाजपा नेता डॉ० राजेश सिंह ने कहा कि उनका समर्थन इस आंदोलन में सभासदों के साथ है। मंडलायुक्त एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को मामले से अवगत कराया जाएगा। भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा, प्रिंस मद्धेशिया, हिन्दू युवा वाहिनी के कुणाल राव भी अनशन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर भाजपा विधानसभा खड्डा के सदस्यता प्रमुख अमरचन्द मद्धेशिया, मनोनीत सभासद संतोष तिवारी, अजय सिंह, विशाल राव, नर्वदा पाठक, लक्ष्मीगोविंद राव, जितेन्द्र तिवारी, शिवशंकर गुप्त, गजेंद्र यादव, अनिल मोदनवाल, अनिल गुप्त, पशुपति रौनियार, महादेव चौधरी, विनोद यादव, रोशनलाल भारती सहित नगर के तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking