खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा सोनबरसा स्थित पंचायत भवन परिसर में सात दिनों तक चलने वाले श्री कृष्ण ब्रह्मज्ञान महायज्ञ का शुक्रवार को कलश यात्रा निकालकर विधिवत शुभारंभ किया गया। कलशयात्रा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।
ग्रामसभा सोनबरसा के पंचायत भवन परिसर से शुक्रवार की सुबह पीत वस्त्रधारी कुंवारी कन्याओं द्वारा सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा निकाली गई। पुरोहितों के वैदिक मंत्रोचार व मंत्रध्वनि के बीच यात्रा बंजारीपट्टी, सिसवा मनिराज, खड्डा पकड़ी बृजलाल, हनुमानगंज गांव का भ्रमण करते हुए नारायणी नदी के किनारे पहुंचे, जहां कलश में जल भरा गया। श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयकारे से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा। यज्ञ के दौरान प्रत्येक दिन रात में रासलीला मंडली द्वारा रासलीला का मंचन किया तो दिन में रसिक प्रिया व नागपुर के सागर महाराज द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम होगा।
यात्रा में यज्ञकर्ता अशोक भगत, दयानिधि मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश भारती, सुनील यादव, ढ़ोढ़ा चौहान, जोगी, बुनेला, विवेश यादव, बजरंगी, चन्द्रभान, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…