खड्डा/कुशीनगर। जीआरपी पनियहवा चौकी पुलिस के जवानों ने अवध एक्सप्रेस में खोये हुए बैग को ढूंढ निकाला। सूचना देकर बैग स्वामी को सोमवार को बैग सुपुर्द कर दिया गया। खोये बैग को सकुशल पाकर यात्री के चेहरे खिल उठे।
बिहार के पश्चिमी चम्पारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर (निहालू टोला) निवासी साजन कुमार का मुम्बई से मुज्जफरनगर जाने वाली 19038 अवध एक्सप्रेस में सामान से भरा हुआ बैग छुट गया। बैग स्वामी ने इसकी शिकायत की थी। जीआरपी पुलिस पनियहवा के चौकी प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी एवं हेड कांस्टेबल चन्द्रजीत यादव ने यात्री का बैग बरामद कर लिया और सूचना देकर साजन कुमार को पनियहवा चौकी पर बुलाकर बैग सकुशल सुपुर्द कर दिया। बैग पाकर यात्री के चेहरे पर खुशी झलक पड़ी।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…