News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda/खड्डा: नगर पंचायत के व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध सभासदों का धरना प्रारंभ

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 7, 2021  |  5:26 PM

754 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda/खड्डा: नगर पंचायत के व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध सभासदों का धरना प्रारंभ

खड्डा/कुशीनगर: नगर पंचायत खड्डा के व्याप्त भ्रष्टाचार, वर्षों से बोर्ड की बैठक न होने, चेयरमैन का नगर में न रहने, अधिशासी अधिकारी की मनमानी, सरकारी जमीन को अवैध तरीके चेयरमैन पुत्र द्वारा बेचने आदि का आरोप लगाते हुए बारह सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पंचायत के सभासदों ने नगर के सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन शुरू कर दिया है। सभासदों ने अपने मांग पत्र में यह मांग किया है कि बीते डेढ़ वर्ष से बंद वाटर एटीएम चालू किया जाय, तीन वर्षों से लगातार अनुपस्थित चल रही चेयरमैन के सूचना रजिस्टर, मानचित्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, वर्क ऑर्डर, सूचना रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज पर किये गए हस्ताक्षर की जांच एक्सपर्ट से कराई जाय, नगर पालिका एक्ट 1916 की धारा 89 वार्ड संख्या 1 की सभासद श्रीमती इंदु देवी की अध्यक्षता में धरना स्थल पर ही बोर्ड की बैठक कराई जाय, ईओ देवेस मिश्रा और अध्यक्ष द्वारा अपने बचाव में शासन को भेजे गए स्पष्टीकरण को सभासदों के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, सभासदों की आपत्ति के बाद एक बर्ष पूर्व हुए जांच के बाद गेटों के सुंदरीकरण वाले टेंडर प्रक्रिया को निरस्त होने, सोलर लाइट के नाम पर अपने रिश्तेदार के फर्म पर डेढ़ करोड़ रुपए के भुगतान, खड्डा सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप से फर्जी तरीके से करोड़ों रुपए के डीज़ल एवं पेट्रोल खरीद के मामले, बोर्ड द्वारा प्रस्तावित ई- टेंडर के माध्यम से होने वाले शॉपिंग मॉल की जगह गलत तरीके दुकान निर्माण, नगर पंचायत के अरबों रुपये के सरकारी भूमि को अध्यक्ष एवं ई ओ द्वारा अवैध ढंग से बेचने के मामले में जांच के बाद दोषी करार दिए जाने के बाद भी अभी तक एफआईआर दर्ज न होने, चेयरमैन के वित्तीय पावर को सीज किये जाने सहित गरीबों के लिए बांटे जाने वाले कम्बल में हुए घोटाले में कार्यवाही न होने तक आमरण अनशन जारी रखने का ऐलान कर दिया है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

इस अवसर पर मनोनीत सभासद संतोष तिवारी, सभासद भगवती शरण पाण्डेय, कैलाश भारती, मधोक गुप्ता, पशुपतिनाथ रौनियार, शिवशंकर गुप्त, गजेंद्र यादव उर्फ पिंटू, संजय गुप्ता, अनील गुप्ता, महादेव चौधरी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। खबर लिखे जाने तक धरना जारी रहा। सभासदों ने मांगपत्र में बुधवार से आमरण अनशन की चेतावनी भी दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking