News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: पांच दिन से जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला, ग्रामवासी कई दिनों से अंधेरे में रहने को विवश

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 25, 2022  |  5:22 PM

842 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: पांच दिन से जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला, ग्रामवासी कई दिनों से अंधेरे में रहने को विवश WhatsApp
Responsive image
  • सरकारी दावा फेल, पांच दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं ग्रामवासी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्रामसभा करदह में 24 घण्टे के अंदर ट्रांसफार्मर बदले जाने का सरकारी दावा फेल है। ट्रांसफार्मर की खराबी से भीषण गर्मी में पिछले पांच दिनों से लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। गांव में हुई अंग्निकांड की घटना और उसके चपेट में आने से सुफीयान नामक बच्चे की मौत भी लोग बिजली न आने से गांव में अंधेरा होने का कारण बता रहे हैं। लोगों द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

ग्राम सभा करदह खड्डा: विकास खण्ड का एक बड़ी आवादी वाला गांव है जहां पिछले पांच दिनों से लोग बिजली समस्या को लेकर इस भीषण गर्मी में अंधेरे में मुसीबत झेलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है की जेई खड्डा से लगातार शिकायत के बाद भी पांच दिनों बाद भी ट्रासफार्मर ठीक न होने से रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। गुरुवार की रात आग लगने पर कई लोग आग बुझाने के दौरान अंधेरे में नालियों व गढ्डे में गिरकर चोटिल है गये। वहीं सरकारी मिट्टी तेल न मिलने से अधिकांश घरों में अंधेरे के कारण मोमबत्ती जलानी पड़ रही है वहीं लोग इस भीषण गर्मी में पंखे झेल रात गुजार रहे हैं। घरों की बत्ती बुझी हुई है व इनवर्टर बैट्री भी काम नहीं कर रहा है। गांव निवासी डा. विपिन विहारी सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य महाबुद्दीन अंसारी, राजन तिवारी, गजेन्द्र मिश्रा, शेषनाथ मिश्रा, अलाउद्दीन अंसारी, विनोद गुप्ता, दहारी प्रसाद, रमेश चौधरी, पवन चौधरी, गुड्डू आदि ने विजली विभाग से ट्रांसफार्मर बदलने व बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking