खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौपते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने खड्डा पुलिस को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
उक्त गांव निवासिनी एक महिला ने गांव के ही दबंग किस्म के एक व्यक्ति पर घात लगाकर छेड़छाड़ करने और अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। महिला ने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया है कि उसने घटना की सूचना डायल 112 को दी थी महिला ने एसडीएम से आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। एसडीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए खड्डा पुलिस को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…