खड्डा/कुशीनगर। मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को खड्डा उपनगर के जटाशंकर पोखरे पर स्थित मां आदिशक्ति जगदंबा मंदिर पर मकरसंक्रांति के पर्व पर सहभोज कार्यक्रम मनाया गया।
शनिवार को नगर के जटाशंकर पोखरे पर स्थित मंदिर पर आयोजित सहभोज कार्यक्रम में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने एकसाथ मिल बैठकर खिचड़ी खाई। इस दौरान आयोजक सदस्यों ने कहा कि मकरसंक्रांति पर्व पर सामाजिक समरसता व सौहार्द कायम रखने के लिए सहभोज परंपरा आपसी प्रेम सौहार्द को बढ़ावा देती है। कहा कि समाज को जातिवाद से आगे बढ़कर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ओर बढ़ाना होगा। इस दौरान भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि राजू तुलस्यान, जितेंद्र तिवारी, सभासद विनोद यादव, महादेव चौधरी, गुड्डू गुप्ता, सुदर्शन यादव, आकाश गुप्ता, आकाश प्रताप राय, अतुल, राज गुप्ता, पवन जायसवाल, पवन मद्धेशिया, रवि शंकर, अजीत जायसवाल, बड़े वर्मा, संतोष जायसवाल, कमलेश जायसवाल, सुनील मद्धेशिया सहित तमाम लोग शामिल रहे।
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…