News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: व्यापारियों में स्वर्ण व्यवसाई पर गोली चलाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी पर खुशी; विधायक व पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर किया इजहार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 23, 2022  |  8:27 PM

902 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: व्यापारियों में स्वर्ण व्यवसाई पर गोली चलाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी पर खुशी; विधायक व पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर किया इजहार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे के स्वर्ण व्यवसाई पर गोली चलाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी एक सप्ताह बाद भी नहीं होने से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को नगर में बंदी का ऐलान करते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी लेकिन शुक्रवार की देर रात पुलिस द्वारा हमलावर की गिरफ्तारी होने से अपना विरोध प्रदर्शन व बाजार बंद करने का आह्वान वापस लेते हुए विधायक व पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर खुशियों का इजहार किया।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

कस्वे के स्वर्ण व्यवसाई कन्हैयालाल वर्मा के ऊपर रूपये की लेनदेन को लेकर बीते 14 जुलाई को अहिरौली बंधे के समीप जिन्दा छपरा निवासी धन्नजय तिवारी ने गोली मारी थी। एक सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं एसडीएम भावना सिंह को ज्ञापन देकर 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तारी की मांग की थी। अन्यथा नगर की सभी छोटी बड़ी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। शनिवार को बाजार बंद होना था लेकिन शुक्रवार की देर रात ही अभियुक्त की गिरफ्तारी खड्डा पुलिस द्वारा कर लिए की जानकारी होने पर बाजार बंद का आह्वान स्थगित कर दिया। शनिवार की सुबह ही नगरवासियों के बीच पहुंचे विधायक विवेकानंद पाण्डेय के बीच घटना की खुलासा हो जाने की जानकारी देने पहुंचे एसआई पीके सिंह व उमेश सिंह को व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों सहित कस्वे के लोगों ने विधायक सहित पुलिस के जवानों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया व खुशी का इजहार किया। इस दौरान सन्तोष जायसवाल, दुर्गेश्वर वर्मा, राकेश मद्धेशिया, मनोज जायसवाल, अमरचंद मद्धेशिया, दीनानाथ मद्धेशिया, मनीष गुप्ता, सुनील मद्धेशिया, अरविंद वर्मा, दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking