खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के रामपुर बांगर गांव में पोल पर लगा ट्रांसफार्मर महिनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
कोटवां बिजली घर से जुड़े रामपुर बांगर गांव में मेन सड़क पर स्थित गोपाल के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर महिनों से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा है। लगातार शिकायत के बाद भी विभाग लापरवाह बना हुआ है, जिससे दर्जनों घरों में बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोग मोमबत्ती के उजाले में भोजन कर रहे हैं। ग्रामीण प्रभु पासवान, बिहारी, हरा पासवान, परशुराम, क्यामुद्दीन अंसारी, राम केवल, रुदल, राकेश, गब्बर गौड़, मूरत, उमेश, गोरख सिंह, रविन्द्र सिंह, विकास सिंह ने बिजली विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…