News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: स्व.श्यामलला सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजन कर दी गई श्रद्धांजलि

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 8, 2022  |  6:52 PM

515 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: स्व.श्यामलला सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजन कर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा/कुशीनगर। गुरुवार को हिंदी दैनिक स्पष्ट आवाज के संस्थापक स्व. श्यामलला सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर खड्डा स्थित वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र के कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें नमन किया गया।

आपके लिए और..- ‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया...

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पत्रकार नत्थू शर्मा ने कहा कि श्यामलला सिंह ने खबर को लेकर कभी समझौता नहीं किया, अखबार के जरिए सत्ता की खामियों को निर्भीकता के साथ उजागर करते रहे। उन्होंने आजीवन सामाजिक मूल्यों का पालन किया। पत्रकार संजय पाण्डेय ने इस मौके पर उनके आदर्शों एवम् मूल्यों को याद करते हुए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर तिवारी अनुराग तिवारी, अजय शर्मा, विष्णु प्रभाकर, रविन्द्र नाथ विश्वकर्मा, प्रभात तिवारी, अभिषेक शाही, प्रेमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान
सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में बिगत…

‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल
‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल

कुशीनगर। पुलिस विभाग में स्थानांतरण आदेश का पालन आमतौर पर तत्काल कराया जाता है,…

इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने 2 महीने बाद ऐसे बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद
इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने 2 महीने बाद ऐसे बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने दो माह पुराने अपहरण कांड का सफल खुलासा करते हुए…

चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने रविवार को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking