News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: झोपड़ी में आग लगने से जलकर दो भैंस मरीं, एक भैंस की हालत चिंताजनक

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 16, 2022  |  10:39 AM

1,015 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: झोपड़ी में आग लगने से जलकर दो भैंस मरीं, एक भैंस की हालत चिंताजनक
  • झोपड़ी में बंधी तीन भैंसों में दो जलकर मर गईं जबकि एक भैंस की हालत नाज़ुक
  • पशुपालक को लाखों की क्षति

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात कारण से झोपड़ी में लगी आग से उसमें बंधी दो भैंस बुरी तरह झुलस कर मर गईं। जबकि बची एक भैंस भी जीवन मौत से संघर्ष कर रही है। मौके पर राजस्वकर्मी पहुंचकर क्षति का आकलन करने एवं पशुपालन विभाग के कर्मचारी झुलसी भैंस का उपचार करने में जुटे हुए हैं।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी जंत्री कुशवाहा गुरुवार की रात आठ बजे एक झोपड़ी में प्रतिदिन की तरह अपनी तीन भैसों को बांध कर सोने चले गए। पूरे दिन हो रही मूसलाधार वर्षा रात 11 बजे बंद हो गई। रात 12 बजे के करीब भैंसों के बोलने की आवाज सुनकर उनके पुत्र सुनील की आंखें खुली। झोपड़ी में आग की तेज लपट देख उसने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर जुटकर आग बुझाते। इसके पहले झोपड़ी में बंधी दो भैंसों की मृत्यु हो चुकी थी। जबकि गंभीर रूप से झुलसी एक भैंस की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। इसके अलावा झोपड़ी में रखी कई अन्य कीमती वस्तु भी आग के हवाले हो गए।

मौके पर पहुंचे लेखपाल संजय गुप्ता आग से हुई क्षति का आंकलन कर रहे हैं। पशुपालन विभाग से जितेन्द्र गुप्ता गम्भीर रुप से झुलसी भैंस का उपचार करने में जुटे हुए हैं। एसडीएम भावना सिंह का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति के क्षति का आंकलन की जा रही है। नियमानुसार क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking