News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी- एसडीएम उपमा पाण्डेय

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 8, 2022  |  6:46 PM

791 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी- एसडीएम उपमा पाण्डेय
  • आमजन के सहयोग से ही कोरोना बीमारी का हो सकता है सफाया-एसडीएम खड्डा

खड्डा/कुशीनगर। उपजिलाधिकारी खड्डा ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हो रहे कोरोना टीकाकरण केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केंद्र में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।

आपके लिए और..- हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल;...

शनिवार को ग्राम सूरजपुर में एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना टीका लगवाने से वंचित रह गये है, उनके लिए बड़े पैमाने पर नि:शुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी सरकारी तंत्रों के साथ ही ग्राम प्रधान, कोटेदार, युवा संगठनों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण का व्यापक प्रचार- प्रसार कर शत् प्रतिशत लोगों को टीकाकरण केन्द्र तक लेकर जाए एवं कोरोना महामारी की आशंका को देखते हुए समाज को बचाने में सहयोग करें। साथ ही ऐसे व्यक्ति जो जानबूझकर टीकाकरण नहीं करा रहे हैं उन्हे प्रेरित कर टीकाकरण अवश्य कराने का निर्देश दिया।

Khadda: Vaccination is necessary to prevent corona - SDM Upma Pandey

उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने व मास्क लगाने की अपील की। नेबुआ नौरंगिया के किशनपुर विजयपुर, सूरतछपरा, परसौनी, कोहरगड्डी, कोटवां, गुलहरिया, अतरडीहा सिसवनिया, बेलवा, देवतहां, पडरी मेंहदिया, रायपुर फुलवरिया, रामपुर सहित पनियहवा, कटाईभरपुरवा, धरनीपट्टी, शिवदत्त छपरा, छितौनी जंगल आदि कुल 34 गांवों में हो रहे वैक्शिनेशन अभियान में एसडीएम उपमा पाण्डेय के निर्देश पर तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, पूर्ति निरीक्षक बीएन मिश्रा ने भी लगभग 25 केन्द्रों का निरीक्षण कर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने पर जोर दिया।

इस दौरान वैक्शिनेशन टीमों के साथ राजस्व टीम के बृजनारायण सिंह, धीरज शुक्ला, करूणाकरन चौरसिया, संजय गुप्ता, अभिमन्यु मिश्रा, पंकज जायसवाल आदि लेखपाल केन्द्रों पर मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में
शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में

कुशीनगर। सीमावर्ती इलाके से संचालित अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर तरयासुजान पुलिस ने…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न
कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न

कुशीनगर । भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार देर रात खजुरिया नहर की शाखा टूटने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking