खड्डा/कुशीनगर। कोरोना वायरस का दूसरा रूप ओमिक्रान वायरस का प्रसार देखते हुए 15 से 18 वर्ष के किशोरों व युवाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार को नवसृजित नगर पंचायत छितौनी स्थित छितौनी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण किया गया।
विद्यालय में मंगलवार को 15-18 वर्ष के कुल 180 बच्चों को कोविड की प्रथम डोज लगी। साथ ही टीम द्वारा छात्रों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि वह अन्य को भी कोरोना टीकाकरण करवाने के प्रति जागरूक करें। टीकाकरण का कार्य में एएनएम पूनम जायसवाल, भगवानी देवी, रागनी देवी, सपना शर्मा, आशा कार्यकत्री आशा वर्मा, आंगनवाड़ी सीता देवी, सुनीता देवी, अनिता देवी, सुपरवाइजर वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रवक्ता उदय राज शुक्ला, शिक्षक सतेंद्र कुमार सिंह, आकाश कुमार सिंह, आदर्श कुमार तिवारी, गुलाब चंद, नरेंद्र प्रसाद, आलोक दीक्षित, राजन, प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, महंथ मिश्र, सरोज भारती, गोल्डी, रीना देवी आदि उपस्थित रहीं।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…