खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के तुर्कहां गांव में बन रहे नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत प्रधान प्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने की है।
गुरुवार को तुर्कहां गांव में कार्यदायी संस्था जिला पंचायत से अस्पताल के पास स्थित स्कूल के समीप सड़क किनारे बन रहे 465 मीटर का नाला बारिश में गांव के सड़क क्राश पर लगभग 11 मीटर भर भराकर गिर गया। ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि केदार यादव से इसकी शिकायत की। मौके पर पहुंचे गांव के शिवलाल यादव, खूबलाल, कादिर अली, रियाजुद्दीन अंसारी, समाजसेवी अजमेर अली, ध्रुवनारायण यादव ने नाले के गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मानक विहीन निर्माण पर विरोध जताते हुए विभाग से पुनः सही निर्माण कराने की मांग की है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…