News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की किया मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 23, 2022  |  9:26 PM

475 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की किया मांग
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने खड्डा पुलिस को घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के लिए दिए निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के करदह गांव में कुछ दिनों पूर्व हुए किशोर तावेद अंसारी 13 वर्ष की गांव के सरेह में एक नवनिर्मित पोखरे में लाश मिली। परिजनों ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शनिवार को परिजनों सहित गांव के ग्रामीणों का जनसमूह विधायक विवेकानंद पाण्डेय के नीजी आवास पर आकर दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

थाना क्षेत्र के करदह गांव निवासी तावेद अंसारी 13 वर्ष बीते 12 जुलाई को घर से गायब हो गया। परिजन अभी बालक के खोजबीन में ही जुटे थे कि 13 जुलाई को अगले दिन गांव के पोखरे में किशोर की लाश मिली। शव के चेहरे व आंख में चोट व खून का धब्बा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराया जहां किशोर को चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। किशोर का पिता हसन्दर रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में था। पत्नी सबीबुननेशा ने हत्या का आरोप लगाते पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। बेटे की मौत के बाद विदेश से लौटे हसन्दर की पत्नी सबीबुननेशा ने बेटे के हत्या का आरोप गांव के ही चार लड़कों पर पुनः लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीणों संग परिजन खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। विधायक श्री पाण्डेय ने खड्डा थाने के एसआई पीके सिंह को ग्रामीणों के समक्ष बुलाकर घटना में शामिल दोषियों पर कार्रवाई व पीड़ित परिवार की मदद का निर्देश दिया। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking