खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । खड्डा उपनगर के श्रीगांधी इंटरमीडिएट कालेज के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाल नगर भ्रमण करते हुए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। नवागत उपजिलाधिकारी ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मंगलवार को कस्वे के श्रीगांधी इंटरमीडिएट कालेज से छात्र-छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली को एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने जागरूकता के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। रैली विद्यालय से निकलकर चीनी मिल होते हुए रेलवे ढ़ाला, सुभाष चौक होते हुए नगर भ्रमण कर विद्यालय लौटा। एसडीएम श्रीमती पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व समझाते हुए लोगों को जागरूक करने और लिंगानुपात का ध्यान रखने की भी बात कही।
उन्होंने मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओ के नाम दर्ज करने की भी अपील की। इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रवि यादव, प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पाण्डेय, शिक्षक संतोष तिवारी, सुमंत पाण्डेय, होरीलाल पाण्डेय, अजय जायसवाल, राम अवतार, आरपी पाण्डेय, दिवाकर यादव, शेषनाथ राय भाजपा के आनंद सिह सहित राजस्व कर्मी आदि मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…