खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के कलेक्टर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील के नए भवन निर्माण में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर बनवाने की मांग को लेकर सोमवार को डीएम के नाम संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
तहसील खड्डा के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम अपने दिए गए ज्ञापन पत्र में लिखा है कि खड्डा तहसील का भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है, किंतु जेई से बात करने पर संज्ञान में आया है कि यहां न तो अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चेंबर निर्धारित है, और न ही कोई टीनशेड की व्यवस्था है। कोई बजट भी नहीं आया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं के बिना तहसील भवन का निर्माण होगा तो अधिवक्ता कहां बैठेंगे। अधिवक्ताओं ने तहसील भवन के निर्माण के साथ-साथ अधिवक्ताओं हेतु चेंबर व बैठने का स्थान निर्धारित कर निर्माण कराने की मांग की है।
इस दौरान कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमियमय मालवीय, महामंत्री अनूप मिश्रा, हीरालाल कुशवाहा, कुमुदचंद्र शर्मा, अवधेश यादव, ज्योतिर्मय मालवीय, नित्यानंद पांडेय, अजय चौहान आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…