News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: प्रदेश में खुशहाली के लिए योगी सरकार जरूरी- प्रदीप जायसवाल

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 24, 2022  |  5:22 PM

898 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: प्रदेश में खुशहाली के लिए योगी सरकार जरूरी- प्रदीप जायसवाल
  • खड्डा के गल्लामंडी में आयोजित हुआ नुक्कड़ सभा

खड्डा/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी व निषाद पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार विवेकानंद पांडेय के पक्ष में भाजपाईयों ने नगर भ्रमण कर गल्ला मंडी तिराहे पर नुक्कड़ सभा कर योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने के लिए एनडीए प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने की अपील की। कस्बे के व्यापारियों ने विवेकानंद पांडेय को सिक्कों से तौल कर एकजुटता का एहसास कराया।

आपके लिए और..- पुलिस पर ट्रक चढ़ाकर भागने की कोशिश, फर्जी नंबर प्लेट...

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में खुशहाली के लिए योगी सरकार जरूरी है। उन्होंने लोगों से भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार को विजई बनाने की अपील की। पूर्व विधायक दीपलाल भारती व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीलेश मिश्र ने कहा कि भाजपा-निषाद पार्टी ने खड्डा के कर्मठ कार्यकर्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है, इनकी जीत से खड्डा के चतुर्दिक विकास का दरवाजा खुलेगा और सभी के मान सम्मान की हिफाजत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर भाजपा गठबंधन को मतदान करें। चुनावी नुक्कड़ सभा को अजय गोविंद राव शिशु, विजयलक्ष्मी मिश्रा, राजू तुलस्यान, दुर्गेश वर्मा, संतोष जायसवाल, पवन राव, रामअवध मद्धेशिया आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व फलमंडी चौराहे पर खड्डा के व्यापारियों ने प्रत्याशी विवेकानंद पांडेय को सिक्कों से तौलकर एकजुटता का परिचय दिया। दुकानदारों ने नगर भ्रमण के दौरान फुलमालाओं से लादकर प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया।

इस दौरान मिठाई बाबा, अमरचंद मद्धेशिया, मिंटू रौनियार, विजय कन्नौजिया, चन्द्रप्रकाश तिवारी, राकेश मद्धेशिया, सतीश गुप्ता, अवनीन्द्र गुप्ता, विजय गुप्ता, कुणाल राव, पवन राव, सुनिल प्रजापति, सुनील यादव आदि तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking