खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा नगर पंचायत के मामले में पुलिस ने तहसील दिवस में सभासद द्वारा दिए गये प्रार्थना पत्र व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अध्यक्ष पुत्र व दो अन्य पर धमकी आदि का मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई शुरु कर दी है।
बीते शनिवार को प्रभारी जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में खड्डा नगर के मनोनीत सभासद ने अध्यक्ष पुत्र नासीर अरफात लारी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने व घर पर उनके गैरमौजूदगी में एक ब्यक्ति द्वारा धमकाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई जिसपर अधिकारियों ने एस ओ खड्डा को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक आर.के यादव ने बताया कि अध्यक्ष पुत्र नासिर अराफात लारी व दो अन्य पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना सहित कार्रवाई की जा रही है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…