खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री/ निष्कर्षण/ परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खड्डा पुलिस टीम ने सोमवार को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
खड्डा के प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया की थाने की पुलिस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल मणीन्द्र कुमार राय, सिपाही सौरभ सिंह, चन्दन यादव, विक्रान्त शुक्ला, चन्दन यादव, हरिअनुग्रह सिंह ने एक अभियुक्त सुभाष कुमार पुत्र छोटेलाल चौधरी निवासी वार्ड नं. 3, नरायनपुर नरईपुर थाना बगहा जिला पश्चिमी चम्पारण (बिहार) को 40 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसे आबकारी एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…