खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम की अध्यक्षता व सीओ व तहसीलदार की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। अधिकारियों के समक्ष 26 मामले आए जिनमें मात्र दो मामले का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
शनिवार को खड्डा तहसील के सभागार में एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता व सीओ शिवाजी सिंह, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के समक्ष कुल 26 फरियादियों ने समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये जिनमें मात्र 2 मामलों का मौके से निस्तारण किया जा सका, शेष सभी मामलों को समाधान के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिए गये। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 9 पुलिस के 7 पुलिस व राजस्व के कुल 2 तथा अन्य विभागों के 8 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, पेशकार राहुल चतुर्वेदी, खण्ड शिक्षा अधिकारी खड्डा हिमांशु सिंह, अजय तिवारी, कानूनगो सहित पुलिस, राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…