खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना परिसर में शनिवार को एसडीएम अरविंद कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की फरियाद सुनी गई। इस दौरान पुलिस, राजस्व सहित अन्य मामलों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए एसडीएम ने सभी को निर्देशित किया।
शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार की उपस्थिति में पुलिस व राजस्व सम्बंधित 4 मामले आए जिसमें 1 मामले का पुलिस व राजस्व के अधिकारियों की देखरेख में समाधान कर दिया गया। शेष तीन मामलों को एसडीएम ने मौके पर जाकर पुलिस, राजस्व के अधिकारियों को समुचित व गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आर के यादव, एस आई पीके सिंह, कस्वा इंचार्ज रमाशंकर यादव, दीवान योगेश राय, कां. उमाशंकर यादव, ग्राम प्रधान विजय गुप्ता राजस्व से विपिन मणि, वैभव शर्मा, अजीत कुमार आदि शामिल रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…