खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर के जटाशंकर पोखरा के परिसर में माँ आदि शक्ति मंदिर के पास पोखरे के सामने कूड़ा एकत्र करने वाले स्थान से हलाल हुए मुर्गे के पंख व अपशिष्ट प्रांगण में फैलने से मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने नगर प्रशासन को जिम्मेदार मानते हुए शिकायत दर्ज कराई।
गुरूवार को भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा के नेतृत्व में मनोनीत सभासद प्रिंस मद्देशिया, संजय गुप्ता व मंदिर समिति के अध्यक्ष गुड्डू गुप्ता आदि ने नगर पंचायत पहुंचकर अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा से मिले। प्रतिनिधि मंडल ने स्थान की पवित्रता बनाये रखने और आपसी सौहार्द का वातावरण बनाये रखने के लिए मांस विक्रेताओं को अविलंब ढक्कन बन्द डस्टबिन उपलब्ध कराने की मांग की। नगर के नाला, नालियों को बरसात से पहले जेसीबी से साफ कराने की भी मांग उठाई गयी।
खड्डा: मंदिर परिसर में मुर्गे के पंख व अपशिष्ट मिलने से आक्रोश pic.twitter.com/kxAhSG4ftw
— News Addaa (@news_addaa) April 7, 2022
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…
हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…
कुशीनगर ब्यूरो: भीषण गर्मी और नौतपा के तीखे तेवरों के बीच उत्तर प्रदेश के…
कुशीनगर । नेपाल के नागरिकों को नौकरी, उच्च शिक्षा और नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम…