News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: पर्यटन केन्द्र के रुप में विकसित होगा पनियहवा क्षेत्र – एसडीएम अरविंद कुमार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 28, 2021  |  8:27 PM

887 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पर्यटन केन्द्र के रुप में विकसित होगा पनियहवा क्षेत्र – एसडीएम अरविंद कुमार
  • नदी के घाट पर फलदायक बृक्ष लगेंगे, प्रकाश के लिए लाइट, बैठने के लिए होगी ब्यवस्था
  • सड़क, सीढ़ी का होगा निर्माण – एसडीएम
  •  शीघ्र पूर्ण हो आक्सीजन प्लांट

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी द्वारा छितौनी नगर पंचायत के अन्तर्गत पनियहवा घाट के सौन्दर्यीकरण के लिए प्रशासक/ उपजिलाधिकारी को भेजे गये मांग पत्र के क्रम में एसडीएम अरविंद कुमार ने सोमवार को पनियहवा घाट पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि पनियहवा घाट को पर्यटन के रूप में विकसित करने हेतु सड़क, सीढ़ी, आगन्तुकों के लिये बैठने की व्यवस्था, मोटर वोट को चलाने के लिये जगह आदि का रूपरेखा तय किया गया। नगर पंचायत छितौनी के माध्यम से सभी आधारभूत ढांचे तैयार किये जायेंगे। एसडीएम ने सड़क के दोनों तरफ अच्छे बृक्ष लगाने के लिये रेंजर बीके यादव को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान नगर अधिशासी अधिकारी, देवेश मिश्र, रेंजर वीके यादव, पी.डब्लू.डी. जे.ई. आदि लोग उपस्थित रहे। इसी तरह एसडीएम अरविंद कुमार ने सीएससी तुर्कहा पर बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।उन्होंने निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट के फाउंडेशन निर्माण में और तेजी लाने हेतु निर्देश देते हुए सभी कार्यों को प्रोजेक्ट मैनेजर से यथाशीघ्र पूरा कराने को निर्देशित किया। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार, यूपीसीएल, ईओ खड्डा देवेश मिश्र सहित ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking