खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा सन्दीप वर्मा के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खड्डा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अदद टेम्पू वाहन संख्या B.R.22GB0673 से 48 पीस 8 पीएम फ्रुटी अंग्रेजी शराब व 24 अदद रायल स्टेज शराब शीशी व 12 अदद रायल स्टेज बोतल कुल 84 अदद अंग्रेजी शराब (26.64 ली.) शराब बरामद करने तथा 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पकड़े गए अभियुक्त अब्दुल खताब निवासी रफी अहमद किदवईनगर छावनी थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर एवं देवेन्द्र सिंह निवासी बोरवल थाना बगहा जनपद पश्चिम चम्पारण ( बिहार )
पकड़े गए अभियुक्तों पर दर्ज हुआ मुकदमा: गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर खड्डा पुलिस ने 60 एवं 72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी टीम में रहे शामिल: प्रभारी निरीक्षक खड्डा दुर्गेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार गौतम, हे.का. नरेन्द्र कुमार उपाध्याय, मणिन्द्र कुमार राय, दीपू कुंवर सिपाही चन्दन यादव, सौरभ सिंह, चन्दन यादव, राहुल अत्री शामिल रहे।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…