खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा करदह में स्कूली बच्चियों से शोहदों द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो शोहदों को पकड़कर चालान की कार्रवाई की है।
ग्रामसभा करदह स्थित कन्या जूनियर हाइस्कूल में पढ़ने आने वाली छात्राओं से रास्ते में कुछ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर विद्यालय के शिक्षक द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना के आधार पर शुक्रवार को खड्डा पुलिस के उपनिरीक्षक पीके सिंह के नेतृत्व में सिपाही राहुल अत्री व अभिषेक मौर्या पहुंचे और मार्ग पर शोहदों की फिराक में लग गये। पुलिस ने लड़कियों पर फब्तियां कसते दो शोहदों को पकड़ लिया और थाने लेकर आये। इस सम्बन्ध में निरीक्षक आरके यादव का कहना है कि छात्राओं के साथ फब्तियां कसने की सूचना पर अर्जुन व विशाल निवासी करदह को पकड़कर चालान की कार्रवाई की गई है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…