News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: नदी पार बसे गांवो के लोगों को समय से उपलब्ध कराएं राशन – एसडीएम अरविंद कुमार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 2, 2021  |  5:02 PM

830 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नदी पार बसे गांवो के लोगों को समय से उपलब्ध कराएं राशन – एसडीएम अरविंद कुमार
  • कोविड़-19 टीकाकरण अभियान में कोटेदार करें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन- एसडीएम
  • चौपाल के दौरान मुसहर बस्ती के छुटे लोगों को जारी करें राशनकार्ड

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के सभी कोटेदारों के साथ एसडीएम ने तहसीलदार संग बैठक ली। एसडीएम ने समय से निकासी व वितरण सहित नदी पार बसे गांव के लोगों को अविलम्ब खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
तहसील सभागार में एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार डा. एस. के राय ने खाद्यान्न निकासी व समय से वितरण, राशनकार्ड में आधार सीडिंग, वितरण प्रमाण पत्र का समय से सत्यापन सहित संचारी रोग कोविड-19 के टीकाकरण में बढ़ चढ़कर योगदान देने के निर्देश दिए। एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि सभी कोटेदारों को रोस्टर के अनुसार निकासी व निर्धारित तिथियों पर नियमित व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का निःशुल्क राशन वितरण करना है। वितरण प्रमाण पत्र समय से कार्यालय में जमा कराना, अनावश्यक प्रवासी नहीं करना है। उन्होंने मुसहर बस्ती में लग रहे चौपाल में कोटेदार को उपस्थित रहने और मुसहर बस्ती के छुटे हुए राशन कार्ड को जारी कराने की चेतावनी दी। सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 (संचारी रोग) के बचाव हेतु वैक्सिनेशन टीम का सहयोग करें व अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करें। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविन्द्र सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह, गोदाम प्रभारी पवन पाण्डेय सहित कोटेदार जयप्रकाश, जितेन्द्र प्रसाद, अखिलेश चौधरी, रामानन्द भारती, संजय चौहान, कमलेश यादव, निजामुद्दीन अंसारी, धर्मपाल कुशवाहा, भीमबली, मनोज कुमार, विजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking