खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के शिवदत्त छपरा में गुरुवार को आयोजित विराट दंगल मे दिल्ली, पंजाब, बलिया सहित क्षेत्रीय पहलवानों में जमकर मुकाबला हुआ। 26 जोड़ी पहलवानों ने अपने कला का प्रर्दशन कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी।
कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख खड्डा शशांक दूबे ने दिल्ली के पहलवान राकी और देवतहां के महाराणा प्रताप का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया, जिसमें राकी ने देवतहां के महाराणा प्रताप को आसमान दिखाया। कुश्ती दंगल में अपने संबोधन में ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने कहा की आज भारत के पहलवान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं, इस तरह के आयोजन से क्षेत्रीय पहलवानों को एक अच्छा अवसर प्राप्त होगा। कुश्ती हमारी प्राचीन खेल है। इसको हमेशा जीवंत रखना चाहिए। कुश्ती में अशोक दिल्ली और परवीन भुजौली के मुकाबले में परवीन ने अशोक को आसमान दिखाया। इसी प्रकार चंद्रेश मठियां और राहुल देवगांव में राहुल ने चंद्रेश को हराया। लवकुश मठियां और शिववर्ष बोधीछपरा में मुकाबला बराबर रहा। प्रतियोगिता में महिला पहलवान रिंकी बलिया और सुमन देवरिया का मुकबला रोमांचक रहा जिसमे रिंकी ने सुमन को आसमान दिखाया।आयोजक ग्राम प्रधान सोनू सिंह ने सभी अतिथियो का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
संचालक पन्नेलाल यदुवंशी ने किया और मैच रेफरी की भूमिका रामप्रीत यादव और सुदर्शन यादव ने निभायी। उक्त अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नेबुआ नौरंगिया शेषनाथ यादव, व्यास वर्मा, जितेन्द्र यादव, अनुराग प्रताप सिंह, सुरजीत सिंह, विनय उर्फ मारुति पहलवान, सागर, गगन सिंह आदि उपस्थित रहे।
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…