News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिन्दू नव संवत्सर

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 22, 2023  |  8:18 PM

461 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिन्दू नव संवत्सर

Advertisement

खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में खड्डा कस्बे के जटाशंकर पोखरा पर हिंदू नव वर्ष का कार्यक्रम मनाया गया। नगर के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने इस दौरान आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया।

आज की हॉट खबर- खड्डा -नेबुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान उड़ने वाली धूल राहगीरों...

बुधवार को खड्डा उपनगर के जटाशंकर पोखरा पर बौद्धिक सत्र में ग्राम्य विकास के प्रांतीय सदस्य सुरेन्द्र पांडेय ने चैत्र प्रतिपदा के दिन का महत्व बताते हुए कहा कि हिंदू नव वर्ष के साथ ही संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है। इसे वर्ष प्रतिपदा के रूप में मनाया जाता है। बताया कि इस दिन भगवान राम का राज्याभिषेक, शक संवत की स्थापना व प्रकृति में कई परिवर्तन होते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को अनुशासन में रहते हुए समाज तथा राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने को कहा। कहा कि संघ में संवाद तथा व्यक्ति के कार्य को महत्व दिया जाता है। संघ को राजनीतिक नजरिए से न देखें, बल्कि कार्य को देखें। स्वयंसेवक में मातृभूमि के लिए समर्पण होता है। जो राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है।

इस दौरान नगर संघचालक अम्बिका सिंह, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, राघव वर्मा, नत्थू शर्मा, दुर्गेश वर्मा, अजीत तिवारी, संतोष जायसवाल, संजय उपाध्याय, वेदव्यास सिंह, केदार प्रसाद गुप्त, राजेश पाण्डेय, चन्द्रप्रकाश तिवारी, दीनानाथ जायसवाल, गोविन्द गुप्ता, रोशनलाल भारती, केडी तिवारी, अविनाश प्रजापति, डा.वीरेन्द्र गुप्ता सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा -नेबुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान उड़ने वाली धूल राहगीरों के लिए बनीं मुसीबत
खड्डा -नेबुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान उड़ने वाली धूल राहगीरों के लिए बनीं मुसीबत

कारदाई संस्था/ठिकेदार नहीं करा रहे पानी टैंकर से पानी का छिड़काव आंखों और श्वास…

गेहूं की डंठल बुझाते वक्त भड़की आग बनी काल खेत में झुलसकर किसान की मौत
गेहूं की डंठल बुझाते वक्त भड़की आग बनी काल खेत में झुलसकर किसान की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली थाना क्षेत्र के महुई कोटवा गांव में शनिवार को खेत में गेहूं…

कचरा वाहन में पहुंचा लंच, जनगणना प्रशिक्षण में व्यवस्था पर उठे सवाल
कचरा वाहन में पहुंचा लंच, जनगणना प्रशिक्षण में व्यवस्था पर उठे सवाल

इलेक्ट्रिक वाहन से भोजन पहुंचाया गया उस वाहन से कचरा नहीं ढोया जाता है,ई…

थाना समाधान दिवस में आए 12 मामले
थाना समाधान दिवस में आए 12 मामले

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking