खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नं. 12 स्वामी विवेकानंद नगर के मुहल्लावासियों ने एक ब्यक्ति द्वारा सार्वजनिक कुएं पर शौचालय बनवाने के विरोध में खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के शैलेष, विहारी शर्मा, राजेश्वर यादव, दुर्गेश, हीरालाल, अजय गुप्ता, हरेन्द्र, कैलाश भारती, दुर्गेश, विकास, ओमप्रकाश सहित दर्जनों लोगों ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि एक ब्यक्ति विशेष द्वारा सार्वजनिक कुंए में शौचालय बनाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि शादी विवाह व अन्य धार्मिक व मांगलिक आयोजनों में उक्त कुंए पर महिलाएं फेरी लगाती हैं व उसके बगल में ही ब्रह्मस्थान भी है जहां पूजा पाठ किया जाता है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…