खड्डा/कुशीनगर। आजादी की अमृत महोत्सव आयोजन समिति की बैठक बुधवार को पथलेश्वरनाथ मन्दिर परिसर में हुई जिसमें समिति की ओर 12 दिसम्बर रविवार को 2 बजे मां नारायणी सामाजिक कुम्भ स्थल पर सामुहिक बंदेमातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन पर चर्चा हुई तथा जिम्मेदारी बांटी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सह खंड कार्यवाह अरुण उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आजादी के 75 साल पूरा होने पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के महत्व को बताया जाएगा। हम अपने महान इतिहास, स्वाधीनता संघर्ष और संस्कृति पर गर्व कर सकें यही इस कायर्क्रम का उद्देश्य है। इस कार्यक्रम में मुख्य उद्धबोधन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष जी का होगा।
उन्होंने बताया कि मंच के लिये प्रभाकर पांडेय व सुनील यादव, स्वच्छता- योगेश शर्मा व राकेश निषाद, यातयात व परिवहन के लिये रमेश निषाद, मनीष शर्मा, अतिथि- विजय गुप्ता व नरेश शर्मा, जल – भुवाल गोंड़ आदि को कार्यक्रम की जिम्मेदारी बांटी गई।
इस अवसर पर विस्तारक रविशंकर, मां नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय, सह नगर कार्यवाह अतुल प्रताप राय, रामभजु निषाद, अनुराग प्रताप सिंह, अशोक निषाद, फुला देवी, राजेश पांडेय, जितेंद्र निषाद, अजय मिश्रा, जितेंद्र पाल, पारस चौहान, मुन्ना जायसवाल, मनीष शर्मा, मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…